ये तीन चीजें तुरंत भर देंगी एनर्जी, बिना किसी साइड इफेक्ट के थकान से जब शरीर जवाब देने लगे तो देसी नुस्खे से असली राहत मिल सकती है। दूध, गुड़ और चना तीनों ऐसे पारंपरिक खाद्य पदार्थ हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ अंदरूनी ताकत भी बढ़ाते हैं। दूध शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम देता है। गुड़ आयरन और मिनरल्स से एनर्जी बूस्ट करता है। चना फाइबर और प्रोटीन से शरीर को लंबे समय तक एक्टिव रखता है। इन तीनों का नियमित सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है, पाचन सुधारता है और स्ट्रेस को कम करता है। अगर दिनभर की थकान हावी हो रही है तो एक गिलास दूध में थोड़ा गुड़ और उबला चना थकान मिटाने वाला एनर्जी कॉम्बो साबित हो सकता है। लाइफस्टाइल