माइग्रेन से रहते हैं परेशान? इन चीजों के सेवन से पा सकते हैं आराम

अमर उजाला

Tue, 17 October 2023

Image Credit : istock

सिरदर्द की समस्या होना काफी सामान्य है, हालांकि माइग्रेन की स्थिति आपको काफी असहज करने वाली हो सकती है।

Image Credit : istock

माइग्रेन के कारण होने वाले सिरदर्द के साथ आपको मतली, उल्टी और प्रकाश-ध्वनि के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता हो सकती है।

Image Credit : iStock

लाइफस्टाइल में सुधार और आहार में कुछ चीजों को शामिल करके माइग्रेन अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है।

Image Credit : Pixabay
केले आपको माइग्रेन से बचा सकते हैं, इनमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होती है, जो सिरदर्द से बचाने में लाभकारी है।
Image Credit : Pixabay
पेपरमिंट ऑयल का उपयोग सिरदर्द या माइग्रेन के लिए किया जाता है। आप पेपरमिंट टी का भी सेवन कर सकते हैं।
Image Credit : istock

डार्क चॉकलेट के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, ये मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है, जो सिरदर्द को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है।

Image Credit : istock

बड़े काम के हैं सौंफ के बीज, पाचन की दिक्कतों में रामबाण

Pixabay
Read Now