40 के बाद पुरुषों को जरूर करवानी चाहिए ये चार मेडिकल टेस्ट
अमर उजाला
Mon, 29 September 2025
Image Credit : Freepik.com
40 की उम्र पार करते ही पुरुषों के शरीर में कई हार्मोनल और मेटाबॉलिक बदलाव आने लगते हैं, जिससे कुछ गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : Adobe Stock
इस उम्र में एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली बनाए रखने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच करवाना बेहद जरूरी हो जाता है।
Image Credit : Adobe Stock Images
ये टेस्ट बीमारियों को शुरुआती चरण में ही पकड़ने में मदद करते हैं, जिससे समय पर इलाज संभव हो पाता है, आइए जानते हैं।
Image Credit : Adobe stock photos
ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की जांच
40 के बाद हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (कोलेस्ट्रॉल की जांच) करवाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम का पता चलता है और इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
Image Credit : Freepik.com
ब्लड शुगर टेस्ट
इस उम्र में टाइप-2 डायबिटीज का खतरा काफी बढ़ जाता है। HBA1c टेस्ट पिछले तीन महीनों के औसत ब्लड शुगर लेवल को मापता है, जिससे डायबिटीज या प्री-डायबिटीज की स्थिति का सटीक पता चलता है।
Image Credit : Freepik.com
प्रोस्टेट कैंसर स्क्रीनिंग (PSA टेस्ट)
प्रोस्टेट कैंसर 40 के बाद पुरुषों में होने वाला एक आम कैंसर है। प्रोस्टेट-स्पेसिफिक एंटीजन (PSA) ब्लड टेस्ट इस कैंसर के किसी भी शुरुआती संकेत का पता लगाने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com
लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT)
गलत खान-पान और जीवनशैली का असर लिवर पर पड़ता है। LFT यह सुनिश्चित करता है कि आपका लिवर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं।