अमर उजाला
Wed, 16 July 2025
मेडिटेरेनियन डाइट की दुनियाभर में तेजी से मांग बढ़ रही है। इसे सबसे हेल्दी डाइट्स में से एक माना जाता है।
विशषज्ञों का मानना है कि हृदय रोग और वजन कम करने के साथ मस्तिष्क की क्षमता बढ़ाने में ये लाभकारी हो सकती है।
इस डाइट में रोज ताजी हरी सब्जियां, मौसमी फल, बीन्स और दालें खाने की सलाह दी जाती है।
इससे शरीर को जरूरी विटामिन्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होते हैं।
रिफाइंड अनाज की जगह साबुत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, होल व्हीट ब्रेड को प्राथमिकता दी जाती है।
डाइट में दूध-दही और चीज को कम मात्रा में शामिल किया जाता है।
बीमार होने से बचना है तो इन तेलों से बना लें दूरी