अमर उजाला
Tue, 17 May 2022
हमारे आसपास कई तरह के औषधीय पौधे होते हैं, लेकिन जानकारी के अभाव के कारण हम उसके लाभ नहीं उठा पाते। वच भी एक ऐसा ही पौधा है
अगर किसी को सिरदर्द की समस्या है, तो वो वच का उपयोग करके राहत पा सकता है, वच को सिरदर्द के आयुर्वेदिक मेडिसीन के रूप में इस्तेमाल किया जाता है
वच के फायदे में गैस और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत पाना भी शामिल है, ये पौधा पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को बेहतर करता है
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भी वच उपयोगी साबित हो सकता है, वच में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट डिटॉक्सीफाइंग एंजाइम के रूप में काम करता है
सर्दी, खांसी और बुखार के इलाज के लिए भी वच का उपयोग किया जा सकता है, वच के जड़ वाले भाग से बनाए गए पाउडर से आयुर्वेदिक दवा बनाई जा सकती है
इस पौधे का इस्तेमाल आयुर्वेद में भी घाव भरने के लिए किया जाता रहा है। इसमें वुंड हीलिंग प्रभाव होता है, जिसकी मदद से घाव को जल्दी भरने में मदद मिल सकती है
ब्लैक कॉफ़ी से अपने दिन को बनाएं बेहतर