क्या डायबिटीज में आम खा सकते हैं?

अमर उजाला

Thu, 5 June 2025

Image Credit : Freepik.com

ये आम का सीजन है। आम सिर्फ स्वाद ही नहीं अपने बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ के लिए भी काफी पसंद किया जाता रहा है।

Image Credit : Adobe Stock

पर क्या डायबिटीज में आम खा सकते हैं? क्योंकि आम मीठा होता है, इसलिए अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है।

Image Credit : Adobe Stock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  एक दिन में आधा या एक छोटा आम (लगभग 100 ग्राम) खाने के नुकसान नहीं है।

Image Credit : Freepik.com

आम का ग्लाइसेमिल इंडेक्स लगभग 50-60 के बीच होता है, जो मध्यम श्रेणी में आता है। ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

Image Credit : Freepik.com

अत्यधिक पके या बहुत मीठे आम में प्राकृतिक शुगर ज्यादा होती है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है।

Image Credit : Freepik.com

कच्चा आम (कैरी) अच्चा विकल्प है, क्योंकि इसमें विटामिन-सी अधिक होता है।

Image Credit : Freepik.com

आम का जूस-शेक की बजाय साबुत आम खाएं। ये फाइबर देता है जो ब्लड शुगर को संतुलित करता है।

Image Credit : Adobe Stock
अगर आम खाया है, तो खाने के बाद 10-15 मिनट हल्की वॉक करना शुगर लेवल को स्थिर रख सकता है।
Image Credit : Freepik.com

हालांकि ध्यान रहे हर डायबिटिक मरीज की इंसुलिन संवेदनशीलता अलग होता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी है।

Image Credit : Freepik.com

क्या होगा जब पूरी तरह से चीनी खाना बंद कर देंगे?

Freepik.com
Read Now