अमर उजाला
Fri, 12 January 2024
मैग्नीशियम शरीर के लिए उसी तरह से जरूरी है जैसे प्रोटीन, विटामिन सी-डी और अन्य पोषक तत्व।
शरीर में मैग्नीशियम की कमी आपको समय से पहले बूढ़ा बना सकती है। क्या आपके आहार में मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा है?
डार्क चॉकलेट पौष्टिकता से भरपूर होती है। 28 ग्राम डार्क चॉकलेट से 65 मिलीग्राम यानी दैनिक जरूरतों का लगभग 15% मैग्नीशियम प्राप्त कर सकते हैं।
एवोकाडो अविश्वसनीय रूप से पौष्टिक फल और मैग्नीशियम का भी स्रोत है। एक मध्यम एवोकैडो से 58 मिलीग्राम मैग्नीशियम प्राप्त कर सकते हैं।
काजू, बादाम और ब्राजील नट्स में मैग्नीशियम और कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व उच्च मात्रा में होते हैं।
फैटी फिश से मैग्नीशियम और ओमेगा-3 जैसे अति आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त किए जा सकते हैं।
सूर्य नमस्कार: इस योगासन के फायदे अनेक, बनाइए दिनचर्या का हिस्सा