अमर उजाला
Mon, 9 September 2024
हड्डियों और दांतों की मजबूती के साथ तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में कैल्शियम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
यदि आहार में कैल्शियम वाली चीजें जैसे दूध, पनीर, दही और नट्स नहीं हैं तो आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विटामिन-डी शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है।
अगर आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी है, तो इससे भी शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम हो सकती है।
थायरॉइड विकार के कारण भी लो-कैल्शियम की दिक्कत हो सकती है।
अधिक सोडियम (नमक) और कैफीन का सेवन करने से भी कैल्शियम का अवशोषण बाधित होने लगता है।
धूम्रपान और अत्यधिक शराब पीना भी कैल्शियम की कमी का कारण बन सकता है।
अक्सर बढ़ा रहता है ब्लड शुगर? करें ये उपाय