अमर उजाला
Sun, 8 June 2025
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खनिज है। ये हड्डियों, दांतों की मजबूती के लिए आवश्यक है।
कैल्शियम की कमी (हाइपोकैल्सेमिया) शरीर में कई समस्याओं का कारण बन सकती है। कहीं आप भी इसका शिकार तो नहीं हैं?
कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस या फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।
समय के साथ आपको दांतो से संबंधित समस्याओं या दांतों के कमजोर होने का खतरा हो सकता है।
कैल्शियम की कमी मांसपेशियों में ऐंठन, जकड़न और दर्द बढ़ाने वाली मानी जाती है।
बालों का झड़ना-टूटना और पतले होना भी कैल्शियम की कमी के कारण होने वाली दिक्कतें हैं।
डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है ये फल