अमर उजाला
Sat, 11 May 2024
भारतीय लोगों में खून की कमी की समस्या अधिक देखी जाती रही है।
शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन की जरूरत होती है, इसकी कमी से एनीमिया होने का खतरा हो सकता है।
शरीर में कुछ प्रकार के लक्षणों पर ध्यान देकर ये जाना जा सकता है कि कहीं आपको खून की कमी तो नहीं है?
शरीर में खून की कमी होने के कारण आपको अत्यधिक थकान और कमजोरी हो सकती है।
खून की कमी के कारण नाखूनों के टूटने, बाल झड़ने और त्वचा में खुजली हो सकती है।
हाथ-पैरों का अक्सर ठंडा रहना भी इस बात का संकेत है कि आप में खून की कमी हो सकती है।
त्वचा का पीला पड़ना भी संकेत हो सकता है कि आपको खून की कमी-एनीमिया हो सकती है।
वजन कम करने के लिए इन फलों का कर सकते हैं सेवन