बीपी लो होने पर क्या दिक्कतें होती हैं?

अमर उजाला

Mon, 18 August 2025

Image Credit : freepik.com

ब्लड प्रेशर बढ़ना या कम होना दोनों ही नुकसानदायक है। लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन कहा जाता है।

Image Credit : Freepik.com

आमतौर पर 90/60 mmHg या इससे कम ब्लड प्रेशर होना लो माना जाता है। इसके कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

शरीर में ब्लड फ्लो कम होने के कारण दिमाग तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता, जिससे चक्कर आ सकते हैं।

Image Credit : Freepik.com

अचानक ब्लड प्रेशर कम होने पर व्यक्ति को बेहोशी जैसा महसूस होता है।
Image Credit : Freepik.com

आंखों के रेटिना तक ब्लड सप्लाई कम होने के कारण चीजें धुंधली दिखाई देने लगती हैं।

Image Credit : Freepik.com

शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न मिलने से थकान और सुस्ती महसूस होती रहती है।

Image Credit : Freepik.com

शरीर को कम ऑक्सीजन मिलने पर व्यक्ति तेजी से सांस लेने लगता है ताकि ऑक्सीजन की कमी पूरी हो सके।

Image Credit : Adobe Stock
ब्लड प्रेशर कम होने पर दिल की धड़कन तेज हो जाती है ताकि शरीर के अंगों तक पर्याप्त ब्लड पहुंच सके।
Image Credit : Freepik.com

हेपेटाइटिस क्या है और इसके क्या लक्षण होते हैं?

Freepik.com
Read Now