अमर उजाला
Sat, 2 November 2024
लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है ये विषाक्त पदार्थों निकालने, भोजन पचाने में मदद करता है।
हालांकि गड़बड़ खान-पान और खराब दिनचर्या के कारण लिवर की बीमारियां बढ़ रही है। इसके संकेतों पर जरूर ध्यान दें।
लिवर में गड़बड़ी का सबसे आम लक्षण पीलिया है। पीलिया लिवर की गंभीर समस्याओं जैसे हेपेटाइटिस का संकेत हो सकता है।
लिवर की खराबी से पेट में दर्द और सूजन हो सकती है। इसलिए इसे अनदेखा न करें।
लिवर में दिक्कत होने पर भूख में कमी होती है और तेजी से वजन घटने लगता है।
सामान्य से अधिक थकान और कमजोर महसूस करना भी लिवर की समस्याओं की तरफ इशारा माना जाता है।
लिवर में गड़बड़ी के कारण पेशाब का रंग गहरा हो जाता है, इस संकेत पर गंभीरता से ध्यान दें।
त्वचा पर खुजली, हाथों और पैरों में सूजन होना भी लिवर की बीमारी का लक्षण हो सकता है।
टमाटर को न लें हल्के में, जानिए इसके हैरान कर देने वाले फायदे