लिवर सिरोसिस क्या बीमारी है?

अमर उजाला

Fri, 25 April 2025

Image Credit : adobe stock images

लिवर की बीमारियां गंभीर जोखिमों वाली मानी जाती हैं। लिवर सिरोसिस जैसी समस्याएं जानलेवा भी हो सकती हैं।

Image Credit : Adobe stock
लिवर की ये बीमारी स्वस्थ ऊतकों को क्षति पहुंचाने लगती है जिससे लिवर के लिए सामान्य तरीके से काम करना कठिन हो जाता है।
Image Credit : Freepik.com

ये लिवर के कार्यों को बाधित करती है, जिससे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना, पाचन कठिन हो जाता है।

Image Credit : Adobe stock photos

शराब के अधिक सेवन से लिवर के सेल्स डैमेज हो जाते हैं और लिवर सिरोसिस का खतरा रहता है।

Image Credit : Freepik.com

हेपेटाइटिस-बी और सी जैसे संक्रमण के कारण भी लिवर सिरोसिस का जोखिम बढ़ जाता है।

Image Credit : Freepik.com

जो लोग अधिक मात्रा में दर्द निवारक दवाएं, एंटीबायोटिक्स खाते हैं उन्हें भी सिरोसिस होने का जोखिम रहता है।

Image Credit : Freepik.com

लिवर सिरोसिस के लक्षणों में पेट में सूजन होना, पीलिया, वजन में कमी जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

Image Credit : Freepik.com

लिवर सिरोसिस का समय पर निदान और इलाज जरूरी है। इसे अनदेखा करना जानलेवा हो सकता है।

Image Credit : Adobe stock

करेला खाने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं?

Freepik.com
Read Now