अमर उजाला
Fri, 25 April 2025
लिवर की बीमारियां गंभीर जोखिमों वाली मानी जाती हैं। लिवर सिरोसिस जैसी समस्याएं जानलेवा भी हो सकती हैं।
ये लिवर के कार्यों को बाधित करती है, जिससे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना, पाचन कठिन हो जाता है।
शराब के अधिक सेवन से लिवर के सेल्स डैमेज हो जाते हैं और लिवर सिरोसिस का खतरा रहता है।
हेपेटाइटिस-बी और सी जैसे संक्रमण के कारण भी लिवर सिरोसिस का जोखिम बढ़ जाता है।
जो लोग अधिक मात्रा में दर्द निवारक दवाएं, एंटीबायोटिक्स खाते हैं उन्हें भी सिरोसिस होने का जोखिम रहता है।
लिवर सिरोसिस के लक्षणों में पेट में सूजन होना, पीलिया, वजन में कमी जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
लिवर सिरोसिस का समय पर निदान और इलाज जरूरी है। इसे अनदेखा करना जानलेवा हो सकता है।
करेला खाने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं?