अमर उजाला
Thu, 19 December 2024
क्या आप भी चाय पीने के शौकीन हैं? सर्दियों में अदरक और नींबू की चाय आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
अदरक और नींबू दोनों में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचा सकते हैं।
इस चाय से आप सर्दी-जुकाम और गले की खराश में भी राहत पा सकते हैं।
अदरक-नींबू की चाय पाचन के लिए भी ठीक है। अदरक गैस, अपच और सूजन को दूर करने में मदद करता है।
अदरक की तासीर गर्म होती है जो शरीर को ठंड और इसके कारण होने वाली दिक्कतों से बचाए रखती है।
अदरक-नींबू दोनों ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और रक्त प्रवाह को सुचारू बनाए रखने के लिए भी जाने जाते हैं।
रात में इन संकेतों के मतलब बढ़ गया है ब्लड प्रेशर, हो जाएं सावधान