अमर उजाला
Sat, 11 June 2022
रामसे हंट सिंड्रोम नर्व की एक बीमारी है, जो कान के पास चेहरे की नर्व को प्रभावित करती है. जिस कारण चेहरा पैरालाइज हो जाता है
इस बीमारी में न केवल चेहरे और कान के आसपास दर्दनाक चकत्तें पड़ जाते हैं, बल्कि मुंह पैरेलाइज हो जाता है, इसमें कान में बहरेपन की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है
एक बार जब आप चिकन पॉक्स से ठीक हो जाते हैं, तो वायरस आपके शरीर में रह जाता है. कभी-कभी ये वायरस फिर से सक्रिय होकर दाद, पानी से भरे फफोले के साथ एक एक दर्दनाक दाने का कारण बनता है
इसी तरह की बीमारियों के बचाव करने के लिए बच्चों को अब नियमित रूप से चिकन पॉक्स का टीका लगाया जाता है, जिससे चिकन पॉक्स वायरस से संक्रमित होने की संभावना बहुत कम हो जाती है
50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए दाद के टीके भी आते है, जिससे हर किसी को जरूर लगवा लेना चाहिए
अनार के इन फायदों से कहीं अनजान तो नहीं हैं आप?