टॉन्सिल के लिए घरेलू उपाय टॉन्सिल्स होने पर मुंह खोलने में दर्द, गले में खराश, निगलने में तकलीफ, बुखार जैसी परेशानी हो सकती है जानिए वो घरेलू उपाय, जिनकी मदद से टॉन्सिल्स के दर्द से आराम पा सकते हैं टॉन्सिलाइटिस की समस्या में नमक पानी से गरारा करने से काफी आराम मिलता है एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-माइक्रोबियल गुण से भरपूर लहसुन की कुछ कलियों को पानी में उबालें और इससे गरारा करें मुलेठी को अपने मुंह में रखें क्योंकि इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण, गले की खराश और दर्द से आराम दिलाने में मददगार है टॉन्सिल्स की समस्या में गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से आराम मिलता है टॉन्सिल्स से राहत पाने के लिए गर्म पानी में दालचीनी पाउडर और शहद मिलाकर पिएं एक कप पानी में तुलसी के 10-12 पत्तों को उबालकर पीने से टॉन्सिल्स में काफी राहत मिलती है health