एंटी-कैंसर गुणों के लिए मशहूर हैं ये चीजें, जरूर करिए सेवन

अमर उजाला

Sun, 21 January 2024

Image Credit : Pixabay
कैंसर दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारियों में से एक है। हर साल ये लाखों लोगों की मौत का कारण बनती है।
Image Credit : Pixabay

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर के खतरे को कम करने में कुछ चीजों का सेवन करना लाभकारी हो सकता है।

Image Credit : istock

2018 के एक अध्ययन से पता चलता है कि सेब में पालीफेनोल्स यौगिक होते हैं जो स्तन कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में सहायक हैं।

Image Credit : istock

ब्रोकली, फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों में विटामिन सी सहित एंटी-कैंसर गुण मौजूद होते हैं।
Image Credit : istock

गाजर भी एंटी-कैंसर गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें बीटा-कैरोटीन होती है, जो कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिमों को कम करने में लाभकारी है।

Image Credit : istock
अध्ययनों के विश्लेषण से पता चलता है कि मछलियों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड स्तन कैंसर से बचा सकता है।
Image Credit : istock

अखरोट में मौजूद यूरोलिथिन जैसे यौगिक हैं जो एस्ट्रोजन रिसेप्टर्स से बाइंड करके कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकते हैं।

Image Credit : istock

ठंड के कारण हाथों-पैरों में आ गई है सूजन? करें ये उपाय

istock
Read Now