ये छोटा सा फल कई गंभीर बीमारियों से बचाने में लाभकारी

अमर उजाला

Sun, 21 July 2024

Image Credit : istock

अच्छी सेहत चाहते हैं तो आहार में फलों को शामिल करना बिल्कुल न भूलिए। 

Image Credit : istock

फलों में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व-एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे कई बीमारियां दूर होती है।
Image Credit : istock

कीवी दिखने में भले ही छोटा सा फल है पर इसके फायदे आपको हैरान कर देंगे।

Image Credit : freepik

कीवी उन विटामिन्स का पावरहाउस है जो आपके दिल और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार माने जाते हैं।

Image Credit : istock
कीवी में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, जो इम्युनिटी बढ़ाने और बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी है।
Image Credit : freepik

अध्ययनों से पता चलता है कि कीवी खाने से, उच्च रक्तचाप सहित हृदय रोग के जोखिम कारकों को कम करने में मदद मिल सकती है।

Image Credit : freepik.com

कीवी में अघुलनशील और घुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं। ये पाचन की समस्याओं को दूर करते हैं।

Image Credit : istock

भिगोकर खाइए ये एक चीज, ताकत से भर जाएगा शरीर

istock
Read Now