अमर उजाला
Thu, 24 April 2025
किडनी फेलियर के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कहीं आपको भी तो इसका खतरा नहीं है?
किडनी फेल होने के कई कारण हो सकते हैं, इसके बारे में जानना और बचाव करते रहना जरूरी है।
हाई ब्लड प्रेशर किडनी की रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगती है, जिससे किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है।
डायबिटीज रोगियों में शुगर लेवल बढ़ने से भी किडनी की रक्त वाहिकाओं को क्षति होने लगती है।
किडनी में स्टोन बनने से ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है, जिसके कारण किडनी की दिक्कतें हो सकती हैं।
किडनी में संक्रमण होने से किडनी की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है और इसके फेल होने का खतरा रहता है।
कुछ दवाइयां, जैसे पेनकिलर, एंटीबायोटिक्स आदि के अधिक सेवन का किडनी पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
कब्ज-अपच की छुट्टी कर देंगे ये सीड्स