आपकी किडनी के लिए खतरनाक हैं ये आदतें

अमर उजाला

Mon, 3 February 2025

Image Credit : Freepik.com
किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो रक्त को फिल्टर करके विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है।
Image Credit : Adobe stock

कुछ गलत आदतें किडनी को नुकसान पहुंचाने लगती हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Image Credit : Freepik.com

कम पानी पीना किडनी के लिए नुकसानदायक है। पानी की कमी होने से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं।

Image Credit : Freepik.com

अधिक नमक किडनी पर दबाव बढ़ाता है और रक्तचाप को बढ़ाकर किडनी को नुकसान पहुंचाता है।

Image Credit : freepik

अगर आप बहुत ज्यादा पेन किलर का सेवन करते हैं तो इससे भी किडनी की दिक्कतें बढ़ती हैं।

Image Credit : Freepik.com

ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।  डायबिटीज रोगियों में किडनी की समस्याएं अधिक देखी जाती हैं।

Image Credit : Freepik.com

शराब की आदत किडनी को डिहाइड्रेट करती है और ब्लड प्रेशर को बढ़ाकर किडनी डैमेज कर सकती है।

Image Credit : Freepik.com
नींद के दौरान किडनी खुद को रिपेयर करती है। अगर आप 6-8 घंटे की पूरी नींद नहीं लेते, तो इससे भी किडनी को नुकसान होता है।
Image Credit : Freepik.com

बहुत ज्यादा मोबाइल चलाते हैं तो हो जाइए सावधान

Freepik.com
Read Now