अमर उजाला
Mon, 3 February 2025
कुछ गलत आदतें किडनी को नुकसान पहुंचाने लगती हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।
कम पानी पीना किडनी के लिए नुकसानदायक है। पानी की कमी होने से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं।
अधिक नमक किडनी पर दबाव बढ़ाता है और रक्तचाप को बढ़ाकर किडनी को नुकसान पहुंचाता है।
अगर आप बहुत ज्यादा पेन किलर का सेवन करते हैं तो इससे भी किडनी की दिक्कतें बढ़ती हैं।
ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है। डायबिटीज रोगियों में किडनी की समस्याएं अधिक देखी जाती हैं।
शराब की आदत किडनी को डिहाइड्रेट करती है और ब्लड प्रेशर को बढ़ाकर किडनी डैमेज कर सकती है।
बहुत ज्यादा मोबाइल चलाते हैं तो हो जाइए सावधान