अमर उजाला
Thu, 30 October 2025
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी का ठीक से काम करते रहना जरूरी है।
हमारी कुछ गड़बड़ आदतें न सिर्फ किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि फेलियर का भी कारण बन सकती हैं।
कम पानी पीने से किडनी में टॉक्सिन्स जमा होते हैं, जिससे किडनी स्टोन और फेलियर का खतरा बढ़ता है।
नमक में मौजूद सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ाता है। इससे किडनी पर दबाव बढ़ता है जिससे किडनी कमजोर होती है।
बार-बार दर्द की दवा लेने से किडनी की ब्लड फिल्टरिंग क्षमता घटती है और कोशिकाओं को नुकसान होता है।
ब्लड प्रेशर और डायबिटीज कंट्रोल में न रहने से भी किडनी की दिक्कतें कई गुना बढ़ जाती हैं।
बहुत ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें खाने से किडनी को फिल्टर करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे उसपर दबाव बढ़ता है।
सिगरेट और शराब भी किडनी की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं किडनी फेल तक कर सकते हैं।
पीरियड्स में केला खाने के क्या फायदे हैं?