अमर उजाला
Tue, 28 January 2025
ड्राई फ्रूट्स के कई फायदे हैं। अगर आप खुबानी खाते हैं तो ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
खुबानी विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होता है। यही वजह है कि इससे पाचन, हार्ट की समस्याएं कम होती हैं।
खुबानी में पोटेशियम और फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को स्थिर रखता है।
खुबानी में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन प्रक्रिया को सुचारू करता है।
खुबानी में विटामिन-ए और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं और फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
खुबानी विटामिन-ए का भी अच्छा स्रोत है, जो आंखों की बीमारियों से बचाने में सहायक है।
कैसे जानें कहीं बढ़ तो नहीं गया है कोलेस्ट्रॉल?