अमर उजाला
Fri, 6 December 2024
अच्छी सेहत के लिए खान-पान ठीक रखना सबसे जरूरी है। काले चने आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकते हैं।
सर्दियों में काले चने का सेवन बेहद फायदेमंद है। ये प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है।
काले चने में मौजूद प्रोटीन, जिंक और विटामिन्स इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए भी काले चने खाना लाभदायक है। यह कब्ज को दूर करता है।
काले चने में मौजूद आयरन और कैलोरी शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे ठंड में भी आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।
चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
चने में फाइबर भी अधिक होता है, जो भूख को नियंत्रित करता है और वजन घटाने में मदद करता है।
जान लीजिए अच्छी सेहत का 'आसान फार्मूला', ऐसा रखें सर्दियों का आहार