Karwa Chauth: करवाचौथ व्रत से पहले जानिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

अमर उजाला

Wed, 1 November 2023

Image Credit : istock

करवा चौथ पारंपरिक त्योहार है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए व्रत रखती हैं।

Image Credit : Pixabay

करवा चौथ का व्रत शुरू करने से पहले सरगी खाया जाता है, आइए जानते हैं इसमें किस तरह की चीजों को शामिल किया जाना चाहिए।

Image Credit : istock

व्रत के पहले फलों-सब्जियों से भरपूर आहार सेवन करें, ये उपवास से पहले पोटेशियम के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।

Image Credit : Pixabay

चावल, शकरकंद और गुड़ जैसे स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट खाए जा सकते हैं, ये आपको ऊर्जा से भरपूर रखने में मदद करते हैं।

Image Credit : istock
व्रत से पहले चाय-कॉफी से बचें क्योंकि ये मूत्रवर्धक होते हैं और निर्जल व्रत के दौरान इससे डिहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है।
Image Credit : Istock
मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें इससे आपको पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
Image Credit : istock

ऐसे सुधारें शरीर का आयरन लेवल, नहीं होगी खून की कमी

Pixabay
Read Now