अमर उजाला
Sat, 3 May 2025
खान-पान में गड़बड़ी का सेहत पर सीधा असर होता है। जंक फूड्स खाने के कई नुकसान हो सकते हैं।
अक्सर जंक फूड्स खाने से मोटापा, वजन बढ़ने जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं।
जंक फूड में अधिक मात्रा में कैलोरी, शुगर और अनहेल्दी फैट होते हैं, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।
इनमें फाइबर की कमी होती है, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अध्ययनों में ज्यादा जंक फूड खाने को मेंटल हेल्थ की समस्या जैसे एंग्जायटी और मूड स्विंग बढ़ाने वाला पाया गया है।
इनमें न्यूट्रिशन की कमी होती है, जिससे खाने के बाद भी शरीर में जल्दी थकान और कमजोरी महसूस होती है।
कैंसर की ये बातें नहीं जानते होंगे आप