अमर उजाला
Fri, 26 July 2024
डायबिटीज रोगियों को शुगर को कंट्रोल रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
आपने भी सुना होगा कि डायबिटीज में जामुन खाने से लाभ मिलता है। क्या वास्तव में ऐसा है?
जामुन को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
शोध में पाया गया है कि जामुन के रस का नियमित सेवन रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में भी फायदेमंद है।
जामुन के बीजों में जाम्बोलिन नामक एक घटक होता है। जो स्टार्च को धीरे-धीरे शुगर में बदलने में मदद करता है।
इससे रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और इंसुलिन का कार्य भी ठीक रहता है।
जामुन को मधुमेह से जुड़ी समस्याओं जैसे किडनी रोग और हृदय संबंधी परेशानियों को कम करने में भी फायदेमंद पाया गया है।
हर तीन में से एक भारतीय को लिवर की ये बीमारी