अमर उजाला
Mon, 26 May 2025
ब्लड शुगर बढ़ना सेहत के लिए कई दिक्कतें बढ़ा सकता है। इसे कंट्रोल में रखने वाले उपाय करें।
शुगर को कंट्रोल रखने के लिए जामुन खाना या इसके जूस का सेवन करना लाभप्रद हो सकता है।
जामुन में जाम्बोलीन और जाम्बोसिन नामक यौगिक होते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
जामुन शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बेहतर बनाता है, जिससे ग्लूकोज का बेहतर उपयोग होता है।
इसके अलावा जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे अचानक ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता।
इस फल में फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है जिसे डायबिटीज रोगियों के लिए जरूरी माना जाता है।
जामुन लो कैलोरी वाला फल है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। वजन कंट्रोल में रहना शुगर कंट्रोल के लिए जरूरी है।
भुने चने के साथ गुड़ खाने के ये फायदे कर देंगे हैरान