शुगर को कंट्रोल रखने के लिए खाइए गर्मियों का ये सस्ता फल

अमर उजाला

Mon, 26 May 2025

Image Credit : Freepik.com

ब्लड शुगर बढ़ना सेहत के लिए कई दिक्कतें बढ़ा सकता है। इसे कंट्रोल में रखने वाले उपाय करें।

Image Credit : Freepik.com

शुगर को कंट्रोल रखने के लिए जामुन खाना या इसके जूस का सेवन करना लाभप्रद हो सकता है।

Image Credit : freepik.com

जामुन में जाम्बोलीन और जाम्बोसिन नामक यौगिक होते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

Image Credit : freepik.com

जामुन शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को बेहतर बनाता है, जिससे ग्लूकोज का बेहतर उपयोग होता है।

Image Credit : Freepik.com

इसके अलावा जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे अचानक ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता।

Image Credit : Freepik.com

इस फल में फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है जिसे डायबिटीज रोगियों के लिए जरूरी माना जाता है।

Image Credit : Freepik

जामुन लो कैलोरी वाला फल है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। वजन कंट्रोल में रहना शुगर कंट्रोल के लिए जरूरी है।

Image Credit : Freepik.com
जामुन के बीज को सुखाकर चूर्ण बना कर सेवन करने से भी शुगर कंट्रोल में लाभ मिलता है।
Image Credit : Freepik.com

भुने चने के साथ गुड़ खाने के ये फायदे कर देंगे हैरान

amarujala
Read Now