अमर उजाला
Sun, 22 June 2025
अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं तो चीनी की जगह गुड़ वाली चाय पीने की आदत बनाएं।
गुड़ की चाय न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
चीनी के कारण ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है, जबकि गुड़ की चाय से इसका जोखिम कम होता है।
गुड़ में प्राकृतिक रूप से डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को साफ रखते हैं और अपच-गैस कम करते हैं।
गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।
गुड़ गले को गर्माहट प्रदान करता है और सर्दी-जुकाम, बलगम को कम करने में भी मदद करता है।
गुड़ को चीनी का स्वस्थ विकल्प माना जाता है, इससे आपको कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं।
एक महीने खाली पेट पी लीजिए ये जूस फिर देखिए फायदे