अमर उजाला
Mon, 18 November 2024
मीठी चीजों को सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। पर कुछ देसी मिठाइयां बहुत फायदेमंद हो सकती हैं।
गुड़ ऐसी ही फायदेमंद देसी मिठाई है, इसे चीनी का अच्छा विकल्प माना जाता है।
महिलाओं के लिए गुड़ खाना बहुत फायदेमंद है क्योंकि इससे आयरन की पूर्ति होती है।
गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में फायदेमंद है।
महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाली खून की कमी और एनीमिया से बचाने में ये फायदेमंद है।
शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए भी गुड़ खाने को लाभकारी माना जाता है।
गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती है। महिलाओं में हड्डियों की समस्या भी अधिक देखी जाती है।
आंखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है सर्दियों की ये सब्जी