अमर उजाला
Mon, 11 May 2026
राजमा-चावल भारतीय खाने की सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन में से एक है।
प्रोटीन से भरपूर राजमा और कार्बोहाइड्रेट युक्त चावल मिलकर एक संतुलित भोजन का एहसास कराते हैं। खासकर उत्तर भारत में यह डिश रोजमर्रा के भोजन का अहम हिस्सा मानी जाती है।
अक्सर लोग स्वाद के चक्कर में जरूरत से ज्यादा राजमा-चावल खा लेते हैं, जिससे शरीर में कई दिक्कतें हो सकती हैं।
राजमा में फाइबर और कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो ज्यादा खाने पर गैस और पेट फूलने की समस्या पैदा कर सकते हैं।
चावल में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी ज्यादा होती है, जिससे ज्यादा सेवन करने पर वजन तेजी से बढ़ सकता है।
राजमा को पचने में समय लगता है, और ज्यादा मात्रा में खाने से अपच और भारीपन महसूस हो सकता है।
डायबिटीज मरीजों के लिए ज्यादा राजमा-चावल खाना ब्लड शुगर बढ़ाने का कारण बन सकता है।
इसलिए इसका संतुलित मात्रा में सेवन करना बेहद जरूरी है, ताकि स्वाद के साथ सेहत भी बनी रहे और शरीर पर कोई बुरा असर न पड़े।
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए चिया सीड्स?