अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
पाचन को ठीक रखने के लिए खाली पेट जीरा का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।
जीरा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
खाली पेट जीरा का पानी पाचन को सुधारने में मदद करता है। इससे गैस, अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
जीरा में मौजूद थायमोल नामक तत्व पेट में गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे पेट ठीक रहता है।
शुगर लेवल को नियंत्रित रखने और डायबिटीज की दिक्कतों से बचे रहने के लिए भी ये फायदेमंद है।
जीरा का पानी शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या खाएं-पिएं?