क्या फोर्टिफाइड अनाज खाना फायदेमंद होता है? फोर्टिफाइड अनाज वे खाद्य पदार्थ हैं, जिनमें अतिरिक्त पोषक तत्व मिलाए जाते हैं ताकि वे अधिक स्वास्थ्यवर्धक बनें ये आमतौर पर अनाज से बने होते हैं, जैसे ओट्स, कॉर्नफ्लेक्स, क्विनोआ या होल ग्रेन सीरियल्स इनमें विटामिन डी, बी12, आयरन, फोलिक एसिड या कैल्शियम जैसे तत्व डाले जाते हैं, जो शरीर की जरूरतों को पूरा करते हैं। उदाहरण के लिए, अगर किसी अनाज में प्राकृतिक रूप से विटामिन डी कम है, तो उसे कृत्रिम रूप से जोड़ा जाता है ये अनाज विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं, जिन्हें डाइट से पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलते, जैसे शाकाहारी लोग या बच्चे हालांकि, कुछ फोर्टिफाइड अनाज में चीनी या प्रोसेसिंग ज्यादा होती है, इसलिए लेबल पढ़कर कम चीनी और होल ग्रेन वाले अनाज चुनें। हेल्थ न्यूज