अमर उजाला
Tue, 10 September 2024
आयरन, शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने और सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आयरन की कमी को दूर करने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना बहुत जरूरी है।
पालक, मेथी जैसे साग और हरी सब्जियों में आयरन भरपूर मात्रा में होता है।
इसी तरह चुकंदर में आयरन के साथ-साथ फोलिक एसिड भी होता है, जो रक्त निर्माण में सहायक है।
शाकाहारी लोगों के लिए दालें बहुत लाभकारी हैं। मसूर, राजमा, छोले से भी आयरन की कमी दूर होती है।
एनीमिया से बचे रहने के लिए नट्स और सीड्स जैसे कद्दू के बीज, तिल और बादाम-किशमिश जरूर खाना चाहिए।
हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है ये उपाय