अमर उजाला
Sun, 26 January 2025
आयरन हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक खनिज है, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करता है।
आयरन की कमी एनीमिया का खतरा बढ़ा देती है, जिसके कारण आपको कमजोरी-थकान हो सकती है।
आप कुछ फलों से शरीर के लिए जरूरी आयरन की पूर्ति कर सकते हैं।
अनार आयरन का अच्छा स्रोत है और इसमें विटामिन-सी भी होता है, जो आयरन के अवशोषण में मदद करता है।
आहार में खजूर को भी जरूर शामिल करिए। खजूर आयरन और फाइबर का भरपूर स्रोत है।
केला आयरन के साथ-साथ पोटैशियम और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है।
बाज जैसी तेज रहेगी आपकी नजर, जरूर खाइए ये चीजें