अमर उजाला
Thu, 22 January 2026
आयरन की कमी से एनीमिया की बीमारी होती है। भारतीय महिलाओं में ये बहुत आम है।
आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है।
जब आयरन की कमी हो जाती है, तो इसका असर त्वचा, बाल, दिमाग और इम्यूनिटी पर दिखने लगता है।
आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन घटता है, जिससे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन कम पहुंचती है और इंसान जल्दी थक जाता है।
धीरे-धीरे आपकी त्वचा पीली पड़ने लग जाती है, इसकी वजह खून की मात्रा और गुणवत्ता कम होना है।
दिमाग तक ऑक्सीजन की कमी होने से सिरदर्द, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी हो सकती है।
आयरन की कमी से बालों की जड़ों तक पोषण नहीं पहुंचता, जिससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।
मैदा से बनी चीजें खाने के क्या नुकसान हैं?