मानसून में बीमारियों से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

अमर उजाला

Wed, 2 July 2025

Image Credit : Freepik.com

मानसून का मौसम बारिश की ठंडक के साथ नमी और बैक्टीरिया भी लेकर लाता है, जिससे सर्दी, फ्लू, और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

Image Credit : Freepik.com

ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए डाइट में कुछ पौष्टिक खाद्य पदार्थ को शामिल करना जरूरी है। आइए ऐसी ही चार चीजों के बारे में जानते हैं।

Image Credit : Freepik

तुलसी

तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो सर्दी-खांसी और बुखार से बचाते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत करती है और श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखती है। रोजाना 4-5 तुलसी के पत्ते चबाएं या तुलसी की चाय पिएं।
Image Credit : freepik.com

लहसुन

लहसुन में एलिसिन होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। लहसुन को सब्जी में डालकर खाना एक अच्छा विकल्प है।
Image Credit : इंस्टाग्राम

संतरा

संतरा विटामिन C का समृद्ध स्रोत है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है और सर्दी-जुकाम से बचाता है। रोजाना एक संतरा खाएं या इसका जूस पिएं। यह मानसून में ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है।
Image Credit : Freepik.com

मखाना

मखाना प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसे भूनकर नाश्ते में खाएं या दूध में पकाकर लें। 
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

आप भी तो नहीं खाते हैं बहुत ज्यादा मीठा?

Adobe
Read Now