सर्दियों में डाइट में शामिल करें गर्म तासीर वाली ये चीजें सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर को अंदर से गर्म रखना बहुत जरूरी हो जाता है ताकि आप मौसमी बीमारियों और ठंड के प्रकोप से बच सकें। इसके लिए डाइट में गर्म तासीर वाली चीजों को शामिल करना चाहिए, जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करती हैं। आइए ऐसी चार चीजों के बारे में जानते हैं। अदरक और हल्दी दोनों की तासीर गर्म होती है। ठंड के मौसम में सुबह हर्बल चाय या काढ़े में अदरक और हल्दी का इस्तेमाल जरूर करें। रिफाइंड चीनी की जगह गुड़ का सेवन करें। गुड़ आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो खून बढ़ाता है और शरीर को गर्माहट देता है। तिल की तासीर भी गर्म होती है। तिल और खजूर जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें, जो स्वस्थ वसा प्रदान करके शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं। रोजाना भीगे हुए बादाम, अखरोट और काजू खाएं। ये नट्स हेल्दी फैट और ऊर्जा प्रदान करते हैं। Health Tips