वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चार चीजें

अमर उजाला

Mon, 1 September 2025

Image Credit : Freepik.com

वजन बढ़ाना जितना मुश्किल लगता है, उतना ही आसान हो सकता है, अगर आप अपनी डाइट में सही चीजें शामिल करें। 

Image Credit : Freepik.com

जिस तरह वजन घटाने के लिए संतुलित आहार जरूरी है, उसी तरह वजन बढ़ाने के लिए भी पोषण से भरपूर भोजन लेना जरूरी है। स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में इन चार चीजों को जरूर शामिल करें।

Image Credit : Freepik.com

प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर फूड

प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण के लिए सबसे जरूरी है। अपनी डाइट में पनीर, दूध, दही, अंडे, चिकन और दालें शामिल करें। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं।

 
Image Credit : Adobe Stock

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर अनाज

शरीर को ऊर्जा देने के लिए कार्बोहाइड्रेट बहुत जरूरी हैं। ब्राउन राइस, ओट्स, शकरकंद और साबुत अनाज अपनी डाइट में शामिल करें।
Image Credit : Adobe Stock

फल और सब्जियां

वजन बढ़ाने का मतलब सिर्फ कैलोरी बढ़ाना नहीं है, बल्कि पोषण भी जरूरी है। इसके लिए केला, आम, आलू और शकरकंद जैसे फल और सब्जियां डाइट में जरूर शामिल करें।
Image Credit : Freepik.com

दूध और इससे बने उत्पाद

दूध को एक सम्पूर्ण आहार माना जाता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट तीनों होते हैं। रोजाना दूध पीने से वजन तेजी से बढ़ता है।
 
Image Credit : instagram

प्रोटीन के लिए डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें

Adobe Stock
Read Now