नाश्ते में शामिल करें ये 4 चीजें, तेजी से घटेगा वजन

अमर उजाला

Sun, 20 July 2025

Image Credit : Freepik.com

वजन कम करना सिर्फ जिम जाने या डाइटिंग करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी शुरुआत आपके दिन के सबसे पहले मील यानी नाश्ते से होती है। 

Image Credit : Freepik.com

एक सही नाश्ता आपके मेटाबॉलिज्म को अच्छा रखता है, दिनभर ऊर्जावान रखता है और अनचाही भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। 

Image Credit : Freepik.com

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो अपने नाश्ते में कुछ खास चीजों को शामिल करके इस प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

Image Credit : Freepik.com

ओट्स

फाइबर से भरपूर ओट्स वजन घटाने के लिए एक सुपरफूड है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो पाचन को धीमा करता है, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप दिनभर कम खाते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

दही

प्रोटीन से भरपूर दही भी नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। ग्रीक योगर्ट में सामान्य दही से ज्यादा प्रोटीन होता है, जो पेट भरने और मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम

फल

ताजे फल (जैसे बेरीज, सेब) विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होते हैं। फल में प्राकृतिक मिठास और फाइबर होता है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और पाचन को स्वस्थ बनाते हैं।
Image Credit : Adobe

चिया सीड्स 

चिया सीड्स पोषक तत्वों से भरपूर बीज हैं, जिन्हें "सुपरफूड" भी कहा जाता है। सही तरीके से और संतुलित मात्रा में चिया सीड्स का सेवन आपकी डाइट में पोषण का एक बेहतरीन स्त्रोत बन सकता है, जिससे आपके समग्र स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं।


 
Image Credit : Freepik.com

आहार में इस चीज की बढ़ा ली मात्रा तो दूर हो जाएंगी कई बीमारियां

Freepik.com
Read Now