कुंदरू को डाइट में करें शामिल, मिलते हैं ये 4 जबरदस्त फायदे
अमर उजाला
Sat, 6 September 2025
Image Credit : Adobe Stock
कुंदरू, जिसे टिंडोरा या आइवी गॉर्ड भी कहते हैं, एक आम सब्जी है जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, इसमें कई औषधीय गुण और पोषक तत्व होते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
अगर आप अपनी डाइट में कुंदरू को शामिल करते हैं तो इसके कई लाभ मिलते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
कुंदरू डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik.com
पाचन शक्ति बढ़ाए
कुंदरू में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है और आंतों की सफाई करता है।
Image Credit : Freepik.com
वजन घटाने में सहायक
यह एक कम कैलोरी वाली सब्जी है, जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। कुंदरू खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ज्यदा खाने से बचते हैं।
Image Credit : Freepik.com
इम्युनिटी बढ़ाए
कुंदरू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को बीमारियों और संक्रमण से लड़ने की क्षमता देता है।
Image Credit : Adobe stock photos
रोज सुबह भिगे हुए किशमिश खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे