कान में खुजली होना एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या है। यह कभी-कभी इतनी तेज हो सकती है कि व्यक्ति बेचैन हो जाता है।
Image Credit : Freepik.com
हालांकि, ज्यादातर मामलों में यह कोई गंभीर समस्या नहीं होती, लेकिन अगर इस पर ध्यान न दिया जाए या गलत तरीके से खुजली की जाए, तो यह संक्रमण या अन्य जटिलताओं को जन्म दे सकती है।
Image Credit : Freepik.com
आइए कान में होने वाले खुजली से बचाव के उपाय जानते हैं।
Image Credit : Freepik.com
कान को साफ रखें
कान को नियमित रूप से बाहरी तौर पर साफ करें। कान के अंदर किसी नुकीली चीज, रुई के फाहे या ईयरबड का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि ये मैल को अंदर धकेल सकते हैं और कान के परदे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
हल्के हाथ से खुजली करें
खुजली होने पर आप कान में उंगली डालकर हल्की खुजली कर सकते हैं, लेकिन इसे ज्यादा देर तक न करें और न हीं खुजली करते समय बहुत दबाव दें।
Image Credit : Adobe Stock
ऑयल ड्रॉप्स का उपयोग करें
अगर कान में सूखापन या मैल के जमाव से खुजली है, तो डॉक्टर की सलाह पर मिनरल ऑयल, बेबी ऑयल या जैतून के तेल की कुछ बूंदें कान में डाल सकते हैं। यह मैल को नरम करके बाहर निकालने में मदद करता है।
Image Credit : एएनआई
कान में नमी न आने दें
नहाते समय या स्विमिंग करते समय इस बात का ध्यान रखें कि कान में पानी न जाए। इससे बचने के लिए आप कान में ईयरप्लग का उपयोग कर सकते हैं।