बुखार के साथ दिख रहें ये 4 लक्षण, हो सकता है डेंगू

अमर उजाला

Fri, 6 June 2025

Image Credit : Freepik.com

डेंगू बुखार, एक मच्छर जनित वायरल बीमारी, जो मानसून के दौरान तेजी से फैलती है

Image Credit : Freepik.com

इसके लक्षण सामान्य बुखार से मिलते-जुलते हो सकते हैं, जिसके कारण कई बार इसे पहचानना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आइए इसके कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं।

Image Credit : Freepik.com

तेज बुखार

डेंगू का सबसे आम लक्षण है अचानक शुरू होने वाला तेज बुखार, जो 104°F तक पहुंच सकता है। डेंगू बुखार के साथ ठंड लगना और कमजोरी भी महसूस होती है।
 
Image Credit : Freepik.com

सिरदर्द और आंखों के पीछे दर्द

डेंगू में गंभीर सिरदर्द, खासकर आंखों के पीछे दर्द, एक प्रमुख लक्षण है। यह दर्द इतना तीव्र हो सकता है कि आंखों को हिलाने में भी तकलीफ होती है। यह लक्षण बुखार के साथ दिखे, तो इसे नजरअंदाज न करें।
Image Credit : Freepik.com

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द

डेंगू बुखार में मांसपेशियों और जोड़ों में तेज दर्द होता है। यह दर्द इतना गंभीर हो सकता है कि शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है। 
Image Credit : Freepik.com

त्वचा पर लाल चकत्ते

डेंगू में बुखार शुरू होने के कुछ दिनों बाद त्वचा पर लाल चकत्ते या दाने दिखाई दे सकते हैं। ये चकत्ते आमतौर पर चेहरे, छाती और अंगों पर उभरते हैं और कभी-कभी खुजली भी हो सकती है। अगर ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
 
Image Credit : Adobe stock

सप्लीमेंट्स नहीं, इन चीजों से प्राप्त करिए विटामिन-ई

Freepik.com
Read Now