कब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

अमर उजाला

Tue, 20 May 2025

Image Credit : Freepik.com

कब्ज एक आम समस्या है, जो पेट साफ न होने, असहजता और पाचन संबंधी परेशानियों का कारण बनती है

Image Credit : Freepik.com

अगर आप भी बार-बार कब्ज से परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करके इस समस्या से राहत पा सकते हैं

Image Credit : adobe stock images

1. चिया और अलसी के बीज

चिया और अलसी के बीज फाइबर और लैक्सेटिव गुणों से भरपूर होते हैं। एक चम्मच चिया या अलसी के बीज को पानी में भिगोकर या दही में मिलाकर खाएं। ये आंतों को स्वस्थ रखते हैं और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं
Image Credit : Freepik.com

2. प्रोबायोटिक्स

दही और छाछ जैसे प्रोबायोटिक्स युक्त खाद्य पदार्थ आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने मदद करते हैं। रोजाना एक कटोरी दही या एक गिलास छाछ पीने से कब्ज की समस्या कम होती है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

3. फाइबर युक्त सब्जियां और फल

पालक, ब्रोकली और गाजर जैसी सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट का साफ रखने में मदद करता है। 
Image Credit : freepik.com

सेब और नाशपाती

सेब और नाशपाती जैसे फल पानी और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन को सुचारू रखने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik.com

खाना पकाने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये तीन तेल

Freepik.com
Read Now