शरीर में है विटामिन-ई की कमी, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें
अमर उजाला
Tue, 1 July 2025
Image Credit : freepik.com
विटामिन-ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है।
Image Credit : Adobe stock
इसकी कमी से त्वचा का रूखापन, कमजोर इम्यूनिटी, थकान और मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है।
Image Credit : Adobe stock photos
आइए चार ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं, जो विटामिन-ई की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
बादाम
बादाम विटामिन-ई का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। यह त्वचा को चमकदार बनाता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। रोजाना 4-5 भिगोए हुए बादाम सुबह खाएं।
Image Credit : Freepik.com
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज में विटामिन-ई और हेल्दी फैट से भरपूर होता है। इन्हें सलाद, ओट्स या भूनकर नाश्ते में शामिल करें। रोजाना एक चम्मच सूरजमुखी के बीज खाने से विटामिन-ई की कमी दूर होती है।
Image Credit : freepik.com
पालक
पालक में विटामिन-ई के साथ-साथ आयरन और विटामिन-C होता है, जो इसके अवशोषण को बढ़ाता है। यह त्वचा की लोच बनाए रखता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। पालक को सूप, स्मूदी या सब्जी के रूप में खाएं।
Image Credit : Freepik.com
एवोकाडो
एवोकाडो में विटामिन-ई और स्वस्थ वसा होता है, जो त्वचा को पोषण देता है और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इसे सलाद या स्मूदी में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
किडनी-लिवर दोनों का सत्यानाश कर देगी आपकी ये छोटी सी गलती