ठंड की वजह से सिर हो रहा है दर्द, क्या करें?

अमर उजाला

Sun, 4 January 2026

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में कड़ाके की धूप की कमी और सर्द हवाओं के कारण 'कोल्ड वेदर हेडेक' होना एक आम समस्या है। 
 

Image Credit : Freepik.com

जब ठंडी हवा सीधी हमारी नाक और कानों के संपर्क में आती है, तो सिर की रक्त वाहिकाएं अचानक संकुचित हो जाती हैं, जिससे रक्त संचार प्रभावित होता है।
 

Image Credit : Freepik.com

ऐसे में सिर के पिछले हिस्से या माथे में तेज दर्द शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं ऐसे में क्या करें?

 

Image Credit : Adobe stock photos

सिर और कानों को ढंकें

बाहर निकलते समय हमेशा ऊनी टोपी या मफलर का उपयोग करें। कान और गर्दन को ढंकने से शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकलती और नसों पर ठंड का असर कम होता है।
Image Credit : Freepik.com

अदरक वाली चाय या काढ़ा

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सिर की नसों को रिलैक्स करते हैं।
Image Credit : adobe

हल्का गर्म तेल मालिश

तिल या सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करके सिर और कनपटी पर मालिश करें। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है और जकड़न को दूर करता है।
Image Credit : adobe stock

भाप लें

अगर दर्द साइनस या ठंड के जमाव के कारण है, तो नीलगिरी तेल की कुछ बूंदें डालकर भाप लें। अगर दर्द आराम न हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
Image Credit : Adobe Stock

पेट में गैस की समस्या को दूर करेगा ये घरेलू उपाय

Freepik.com
Read Now