अमर उजाला
Sun, 7 April 2024
बढ़ती ब्लड प्रेशर-हृदय स्वास्थ्य की समस्याओं से बचाव के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव बहुत आवश्यक है।
शोधकर्ताओं ने बताया- अगर आहार में सोडियम की मात्रा कम कर लें तो इससे काफी लाभ मिल सकता है।
अध्ययन में पाया गया कि आहार में नमक की मात्रा कम करके हाई ब्लड प्रेशर के जोखिमों से 40% तक बचाव कर सकते हैं।
आहार में नमक की अधिक मात्रा रक्त वाहिकाओं की दीवार पर अतिरिक्त दबाव बढ़ाने लगती है, जिससे रक्तचाप बढ़ जाता है।
वयस्कों को प्रतिदिन 1500-2000 मिलीग्राम से अधिक की मात्रा में सोडियम का सेवन नहीं करना चाहिए।
गर्मी-लू से बचाव के लिए जरूर करें ये उपाय