अमर उजाला
Fri, 10 January 2025
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) भारत सहित कई देशों में फैल रहा है।
एचएमपीवी मुख्यतः श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है जिसके कारण सर्दी-जुकाम और वायुमार्ग की दिक्कतें हो सकती हैं।
यह वायरस बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्तियों को ज्यादा प्रभावित करता है।
छोटे बच्चों (5 वर्ष से कम उम्र) जिनका इम्यून सिस्टम पूरी तरह विकसित नहीं होता, वे संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।
क्रोनिक बीमारियों जैसे हृदय रोग, डायबिटीज और श्वसन संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों में भी इसका खतरा रहता है।
एचएमपीवी के लक्षण अक्सर फ्लू या कोविड-19 से मिलते-जुलते हैं, जिसपर ध्यान देना जरूरी है।
संक्रमण से बचाव के लिए हाथों की स्वच्छता, मास्क पहनने, संक्रमितों से दूरी जैसे उपाय करें।
HMPV: संक्रामक रोगों से बचना है तो इन आदतों से तुरंत बना लें दूरी